Monday, 4 May 2020

लॉक डाउन मे होम डिलीवरी - Home Delivery Hilarious Confusion

लॉक डाउन मे होम डिलीवरी. 
 😳    एक किसान ने 
किराने वाले को
फोन लगाया।
बड़े विनम्र स्वर में
बतराया -
😍     हेल्लो, किराने वाले भैया,
मैने सुना है आप,
Home Delivery
करवा रहे हो।
ऐसा कलेक्टर का फरमान है,
सचमुच आप महान हैं।।
😃    किराने वाला बोला -
हां,भाई साब बताइए,
क्या करूं सेवा।
हमारे यहां उपलब्ध है,
हर तरह की मेवा।।
🙄    किसान बोला -
नहीं नहीं भाई साब,
मेवे के लड्डू तो वो,
बहुत खा चुकी है।
अब तो दर्द की लहर,
शुरु हो चुकी है।।
😜    लगता है कुछ होने वाला है,
'नया मेहमान' आने वाला है।।
कृपा करके आप आ जाएं।
या टीम भिजवा दें ।।
😫    इस कॉर्फ्यू में,
अस्पताल जाना तो झंझट
का काम है।
अच्छा होगा आप 
घर पर ही
Delivery करवा दें।।
😂    ऑर्डर सुनकर 
किराने वाले को लगा
४४० volt का झटका।
दुकान के बाहर जो,
बैनर था लटका।।
जिस पर लिखा था -
यहां होम डिलीवरी की जाती है।।
😡    उसने उसको,
उचक- उचक कर, 
फाड़ दिया।।
नया बैनर ,
शुद्ध हिंदी में लिख कर
टांग दिया।
🙄     यहां किराने की वस्तुएं,
"घर -घर पहुंचाई जाती" हैं।
Home delivery
*" बिल्कुल नहीं "* की जाती है।।
😇     कृपया home delivery वाले,
*मुझे परेशान न करें।*
नर्सिंग होम या अस्पताल से
संपर्क करें।।