Showing posts with label hindi. Show all posts
Showing posts with label hindi. Show all posts

Wednesday, 5 August 2020

भावुक हूँ ,आनन्दित हूँ, मर्यादित हूँ, शरणागत हूँ - Jai Shree Ram

*!! भावुक हूँ ,आनन्दित हूँ,*

*मर्यादित हूँ, शरणागत हूँ,*

*संतुष्ट हूँ, निःशब्द हूँ !!*

*!! मैं बस ‘राममय’ हूँ !!*

*❤️🚩जय श्री राम*🚩❤️

Wednesday, 22 July 2020

भारत के लिये निर्णायक 20 दिन, कोरोना पेशेंट की रफ्तार तेज।।।

*🙏एक विनम्र निवेदन🙏*
 
*भारत के लिये निर्णायक 20 दिन,*
*कोरोना पेशेंट की रफ्तार तेज,*
*25000 पेशेंट रोज* *आ रहे है,*
*600 रोज मर रहे ।*

BBC के एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 30 करोड़ लोग कोरोना के चपेट में आएंगे और हर 5 में से 1 व्यक्ति क्रिटिकल होगा ।
मतलब 40 लाख लोगों को स्पेशल ट्रीटमेंट्स की जरूरत होगी औऱ भारत में कुल 1 लाख ICU वार्ड है..

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि अमेरिका, स्पेन, इटली के बाद *भारत* अगला बड़ा शिकार बन सकता है।।

लेक़िन फ़िर भी लगातार लोगों द्वारा लापरवाहियां बरती जा रही है । 
ध्यान रहें, जब मामला हाथ से निकल जाएगा तो इसे रोकने की ताकत किसी के अंदर नहीं होगी । 
अमेरिका जैसा देश आज हार मान चुका है, फ़िर हम क्या है ।
जब तक ये पूरा मामला ठंडा न पड़ जाए, लोग घर से बाहर न निकले !

*आने वाले 20 दिन निर्णायक* 
*साबित होंगे भारत के लिए !!*

अपने अपने ग्रुप के माध्यम से हमें सीरियसली इस विपदा की भयानकता अपनों  को मोबाइल और मैसेज से देनी चाहिए ।
आज के समय मे संदेश का बहुत ही बढिया माध्यम है,
*व्हाटस्एप*
लगभग हर घर मे कोई न कोई सदस्य चलाता ही है।
हमें गम्भीरता से अब आगे आना होंगा ।

*Each One Teach One..*

😔😔🙏🏻: सरकार ने लाकडाउन खोल दिया है, लेकिन आप सावधान रहिए क्योंकि सरकार की नजर में आप मात्र एक संख्या है--
लेकिन अपने परिवार के लिए आप पूरी दुनिया है।
आप का जीवन आपके परिवार के लिए अनमोल है। 

*🙏🌹Stay Home 🏠🙏*

जिनको अपने बच्चों से प्यार है और कोरोना पर विजय प्राप्त करनी है, तो वह कम से कम 5 लोगों को जागरूक करे और उन 5 लोगों से भी 5 अन्य लोगों को जागरूक करने को कहे ।
*🙏सुरक्षित रहें स्वस्थ रहें🙏*

कोरोना है या काम-धंधे को बंद करने का प्लान। एक विचार।।

35  लाख में 136, ये विस्फोट है या काम-धंधे को बंद करने का प्लान। कुछ नी होगा किसी को। ठीक हो जाएंगे। यूं भी एक बार सबको होगा। या होकर  कई लोग ठीक हो चुके हैं। 1000 मे से 1 के नुकसान की आशंका मे 999  को भूखे नहीं मारा जा सकता। कोरोना को जितनी हवा देनी थी दे ली। अब रोजी-रोटी का सोचो। नहीं तो बहुत जल्द कोरोना से *को* हट जाएगा और केवल रोना ही बचेगा। डर के आगे ही जीत है।

यह धारणा पूरी तरह अवैज्ञानिक है कि ओड, इवन या राइट, लेफ्ट से कोरोना फैलेगा या रुकेगा । इससे कोरोना फैले ना फैले अवसाद,हिंसा, प्रतिहिंसा,बेरोजगारी,महंगाई शर्तिया फैलेगी । इसकी चेन तो साल, दो साल नहीं टूटेगी तो क्या आप किसी को कोई काम ही नहीं करने देंगे ?
मुश्किल यह है कि जो प्रशासनिक अधिकारी फैसले लेते हैं, उन्हें एक तारीख को वेतन मिल जाता है । घूमने को ड्राइवर सहित कार है।घर के काम के लिए नौकर है ।वे उन लोगों का दर्द,परेशानी क्या जानें जिन्हें सुबह तय समय पर पानी भरना है, दूध,सब्जी लेकर आना है।दुकान ,कारखाने में दिन भर में आने वाले दस,बीस लोगों को भी एक मीटर के फासले पर खड़े रखना है। अपने कर्मचारियों की आधी - पूरी तनख्वाह देना है ।अपने कर्ज चुकाने हैं । बिजली, पानी ,पेट्रोल,किराए के पैसे समय पर अदा करने हैं । नेतृत्व हां में हां मिलाकर खुश है, अपना पल्ला झाड़ रहा है ।
दुनिया की 777 करोड़ की आबादी में 6 माह में केवल सवा करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं और 5.60 लाख मौत हुई है। इस तरह संक्रमण 0.16 प्रतिशत है और मौत का प्रतिशत नगण्य। केवल भारत में सड़क दुर्घटना से सालाना डेढ़ लाख मौत होती है और विभिन्न बीमारियों से 70 लाख ।
कृपया, अब  कोरोना का रोना बंद कर अपनी स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने, दवा जल्द विकसित करने और लोगों में साहस व आत्म विश्वास बढ़ाने पर जोर दीजिए । लोगों से कहिए कि अपने काम - धंधे करें और एहतियात बरतें । अवाम  दूध पिता बच्चा नहीं है, जो पूरे समय मुंह में पुप्सी डालकर रखें ।अपनी चमड़ी बचाने के लिए लोगों को बेमौत मरने,पागल हो जाने,खुदकुशी करने के लिए सामान न जुटाया जाए ।
🔱🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🔱

Sunday, 19 July 2020

रविवार का दिन भी चिप्स के पैकेट की तरह होता है

🏌🏻💫

*"रविवार का दिन भी"* 
चिप्स के पैकेट की तरह होता है,














*खुलते ही आधा ख़त्म!* 😜
😂😂😂😂😂😂

Tuesday, 14 July 2020

भगवान भी शायद मूवी बना रहे है - Stay Home Stay Safe

भगवान भी शायद मूवी बना रहे है

एक्टर - ऋषि कपूर,इरफान खान,सुशांतसिंह

कॉमेडियन - जगदीप

विलन- विकास दुबे

न्यू एक्टर- सिया कक्कर 

पटकथा,दिग्दर्शक - बाशु भटाचार्य 

संगीत - वाजिद खान

कोरियोग्राफर - सरोज खान

बस अब सिर्फ देखने वाले दर्शक कम पड़ रहे है

तो घर पे रहे, सुरक्षित रहे 
🙏🙏🙏🙏

Sunday, 5 July 2020

गुरु पूर्णिमा विशेष : 12 महान गुरुओं के गुरु कौन थे,ये जानिए

🚩संसार के प्रथम गुरु भगवान🔱 शिव की जय 
🍁गुरु पूर्णिमा विशेष : 12 महान गुरुओं के गुरु कौन थे,ये जानिए🍁
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
🍁शास्त्रों के अनुसार संसार के प्रथम गुरु भगवान 🔱शिव को माना जाता है जिनके सप्तऋषि गण शिष्य थे। उसके बाद गुरुओं की परंपरा में भगवान दत्तात्रेय का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। शिवपुत्र कार्तिकेय को दत्तात्रेय ने अनेक विद्याएं दी थीं। भक्त प्रह्लाद को अनासक्ति-योग का उपदेश देकर उन्हें श्रेष्ठ राजा बनाने का श्रेय दत्तात्रेय को ही जाता है। इस तरह उनके कई हजारों शिष्य थे। 
🍁 12 महान गुरुओं के गुरुओं के नाम।🍁
1.🍁 देवताओं के गुरु : सभी देवताओं के गुरु का नाम बृहस्पति हैं। बृहस्पति से पूर्व अंगिरा ऋषि देवताओं के गुरु थे। हर देवता किसी न किसी का गुरु रहा है। 🌸

2. 🍁असुरों के गुरु : सभी असुरों के गुरु का नाम शुक्राचार्य हैं। शुक्राचार्य से पूर्व महर्षि भृगु असुरों के गुरु थे। कई महान असुर हुए हैं जो किसी न किसी के गुरु रहे हैं।🌸

3. 🍁भगवान परशुराम के गुरु : भगवान परशुराम के गुरु स्वयं भगवान शिव और भगवान दत्तात्रेय थे।🌸
4. 🍁भगवान राम के गुरु : भगवान राम के गुरु ऋषि वशिष्ठ और विश्वामित्र थे।🌸

5. 🍁भगवान श्रीकृष्‍ण के गुरु: भगवान श्रीकृष्‍ण के गुरु थे गर्ग मुनि, सांदीपनि और वेद व्यास ऋषि।🌸

6. 🍁एकलव्य, कौरव और पांडवों के गुरु : एकलव्य, कौरव और पांडवों के गुरु द्रोण थे।🌸

7. 🍁भगवान बुद्ध के गुरु : गुरु विश्वामित्र, अलारा, कलम, उद्दाका रामापुत्त आदि बुद्ध के गुरु थे।🌸

8. 🍁आचार्य चाणक्य के गुरु : चाणक्य के गुरु उनके पिता चणक थे। महान सम्राट चंद्रगुप्त के गुरु आचार्य चाणक्य थे।🌸

9. 🍁आदिशंकराचार्य और लाहड़ी महाशय के गुरु : ऐसा कहा जाता है कि महावतार बाबा ने आदिशंकराचार्य को क्रिया योग की शिक्षा दी थी और बाद में उन्होंने संत कबीर को भी दीक्षा दी थी। इसके बाद प्रसिद्ध संत लाहिड़ी महाशय को उनका शिष्य बताया जाता है। इसका जिक्र लाहिड़ी महाशय के शिष्य स्वामी युत्तेश्वर गिरि के शिष्य परमहंस योगानंद ने अपनी किताब 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ योगी' (योगी की आत्मकथा, 1946) में किया है। हालांकि ज्ञात रूप से आदि शंकराचार्य के गुरु आचार्य गोविन्द भगवत्पाद थे।🌸

10. 🍁गुरु गोरखनाथ के गुरु : नवनाथों के महान गुरु गोरखनाथ के गुरु  मत्स्येन्द्रनाथ (मछंदरनाथ) थे‍ जिन्हें 84 सिद्धों का गुरु माना जाता है।🌸

12.🍁 रामकृष्ण परमहंस के गुरु : स्वामी विवेकानंद के गुरु महान संत रामकृष्‍ण परमहंस के गुरु महंत नागा बाबा तोतापुरी जी महाराज थे। तोतापुरी बाबा के कारण ही उन्हें सिद्धि और समाधी प्राप्त हुई थी।🌸
🙏🏻प्रथम गुरु वंदनम,🙏🏻
🍁शुभ प्रभात वंदना 🍁

गुरु पूर्णिमा पर सभी गुरूओं को प्रणाम करता हूँ

-गुरु पूर्णिमा पर * सभी गुरूओं को प्रणाम करता हूँ 

*कुछ लोग मुझसे ज्ञान में श्रेष्ठ है..*
*कुछ लोग मुझसे संस्कार में श्रेष्ठ है..*
*कुछ लोग मुझसे बल में श्रेष्ठ है..*
*कुछ लोग मुझसे धन में श्रेष्ठ है..*
*कुछ लोग मुझसे सेवा कार्यो में श्रेष्ठ है..*
*कुछ लोग मुझसे भोलेपन में श्रेष्ठ है..*
*इसका मतलब प्रत्येक व्यक्ति किसी न किसी रूप में मुझसे श्रेष्ठ अवश्य है। अतः मैं सभी श्रेष्ठ व्यक्तिओ को हृदय की गहराइयों से प्रणाम करतI हूं*.... 🌹🌹💐💐🙏🙏

Thursday, 2 July 2020

स्त्री की चाहत क्या है। Husband Wife Jokes

*स्त्री की चाहत क्या है।* 

एक विद्वान को फांसी लगने वाली थी।

राजा ने कहा, आपकी जान बख्श दुंगा यदि सही उत्तर बता देगा तो

*प्रशन : आखिर स्त्री चाहती क्या है ??*

विद्वान ने कहा, मोहलत मिले तो पता कर के बता सकता हूँ।

राजा ने एक साल की मोहलत दे दी और साथ में बताया कि अगर उतर नही मिला तो फांसी पर चढा दिये जाओगे,

विद्वान बहुत घूमा बहुत लोगों से मिला पर कहीं से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

आखिर में किसी ने कहा दूर एक जंगल में एक भूतनी  रहती है वही बता सकती है।

भूतनी ने कहा कि मै इस शर्त पर बताउंगी  यदि तुम मुझसे शादी करो।

उसने सोचा, जान बचाने के लिए शादी की सहमति देदी।

शादी होने के बाद भूतनी ने कहा, चूंकि तुमने मेरी बात मान ली है, तो मैंने तुम्हें खुश करने के लिए फैसला किया है कि 12 घन्टे मै भूतनी और 12 घन्टे खूबसूरत परी बनके रहूंगी,
अब तुम ये बताओ कि दिन में भूतनी रहूँ या रात को?
उसने सोचा यदि वह दिन में भूतनी हुई तो दिन नहीं कटेगा, रात में हुई तो रात नहीं कटेगी।

अंत में उस विद्वान कैदी ने कहा, जब तुम्हारा दिल  करे परी बन जाना, जब दिल करे भूतनी बनना।

ये बात सुनकर भूतनी ने प्रसन्न हो के कहा, चूंकि तुमने मुझे अपनी मर्ज़ी की  करने की छूट देदी है, तो मै हमेशा ही परी बन के रहा करूँगी।

यही तुम्हारे प्रश्न का उत्तर है।

*स्त्री अपनी मर्जी का करना चाहती है।* 

*यदि स्त्री को अपनी मर्ज़ी का करने देंगे तो*,

*वो परी बनी रहेगी वरना भूतनी*
😃😃☹️☹️

फैसला आप का ,
ख़ुशी आपकी

सभी विवाहित पुरुषों को समर्पित। 😉😀😃🙏🙏🙏🤐🤐🤐🤐🤐

Thursday, 18 June 2020

मोदी जी ने आज जो कहा है पूरे इतिहास में भारत के किसी प्रधानमंत्री...

मोदी जी ने आज जो कहा है पूरे इतिहास में भारत के किसी प्रधानमंत्री ने चीन के ख़िलाफ़ ऐसा स्टेटमेंट नही दिया था

मुझे खुद बड़ी हैरानी हुई , मुझे लगा मोदी जी डायरेक्ट पब्लिक में स्टेटमेंट नही देंगे

आज मोदी का कद , नेहरू से बहुत ऊपर हो गया !

इसका असर बहुत दूर तक होगा !

चीनियों को समझना चाहिए भारत ने आज तक पूरी क्षमता के साथ तीनो सेनाओं का सयुंक्त अटैक किया ही नही है

हम चीन को कमजोर नही समझते 
दुश्मन को कमजोर समझना सबसे बड़ी बेवकूफ़ी होती है

पर हम इतना जानते हैं 

तबाही का मंजर यादगार होगा ,

भारत -चीन अगर अपनी पूरी ताकत से भिड़ गए तो सेकेंड वर्ड वार से भी भयानक त्रासदी होगी

पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था बैठ जाएगी , पूरा एशिया रुक जाएगा ,

चीन ख़्वाब में भी ये ना सोचे कि वो 62 की तरह हमे आसानी से हरा देंगे

मोदी जी का स्टेटमेंट सुनिए
वो मारते मारते मरे हैं !

US इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक भी चीन की भारी कैजुएलटी हुई है , मुझे ऐसा लगता है दोनों ओर का ही नुकसान हुआ है , पर एक बात एकदम साफ़ है

भारत के जवान अटैक कभी नही करेंगे चीन पर , इसका कोई लॉजिक ही नही बनता
अटैक उन्होंने ही किया है और गज़ब का युद्ध कैशल दिखाया है हमारी सेना ने जिसने अचानक हुए अटैक का इतना शार्प रिस्पॉन्स दे दिया

चीन खुद को सुपर पावर समझता है , पूरी दुनिया मे बात आम हो गयी है चीन के सैनिक भी मरे हैं

चीन इसको निश्चित रूप से हल्के में नही लेगा , 1962 की लड़ाईं तो मात्र इस वजह से उसने कर दी थी क्योंकि उसके सुप्रीम लीडर का पुतला भारत मे जलाया गया था , दलाई लामा को भारत ने सरंक्षण दिया था

नेहरू बस माफीनामा ही भेजते रहे , समझाते रहे चीनियों को की हमारा देश लोकतंत्र है यहाँ तो मेरा ही पुतला बना कर लोग अक्सर जूतों से पीट देते हैं

हमारा आपके लीडर्स की बेज्जती का कोई इरादा नही है , इसी मान मनव्वल को चीन ने हमारी कमजोरी समझा था

पर इस बार मोदी ने लाइन खींच दी है , विश्व को भी आगाह किया है
की पागल हाँथी बहुत विन्ध्वंस लाता है !

डैगन की सारी आग उसी हिमालय में बर्फ बन जाएगी और हाँथी जिधर चलेगा उधर शमशान बनता जाएगा

आग दिखानी है तो समंदर में दिखाओ , साउथ चाइना सी में दिखाओ , हिमालय की बर्फ में सब ठंडा हो जाता है

नरेंद मोदी भारत के अब तक के सबसे काबिल प्राइम मिनिस्टर हैं , नेहरू आज मीलों दूर छूट गए

बौद्धिकता और लीडरशिप अलग चीजें होती हैं , 

जिनपिंग को समझना होगा अगर वो खुद को सनकी और बहुत बड़का साइकोलजिस्ट समझता है

तो इधर मोदी भी कम पागल नही है !

पागलों की भिड़ंत भयावह होगी , मोदी को नेहरू समझना बन्द करे चीन

ये वही मोदी है जो नवाज शरीफ की बेटी की शादी में गया था और उसके बाद पाकिस्तान को दो बार निबटा चुका

तुम्हे ही गेम खेलने नही आता
हम तुम्हारे बाप रहे हैं

न यकीन हो तो पुतिन से पूछ लेना , अपनी लुगाई इमरान से पूछ लेना

फिलहाल LAC पर सेनाएँ दोनों देश की अब टैक्टिकल लोकेशन पर शिफ्ट होंगी , ऐसी लोकेशन्स जहाँ युद्ध के दौरान दुश्मन पर बढ़त मिले

चीन विश्व का नेता बनने निकला था
हिमालय की ओर न आता तो बन भी सकता था

भारत की भूमि ही ऐसी है , बड़े बड़े विजेता और नेता इधर खप जाते हैं
पड़ी डंडी ले ली चीन ने , अच्छा भला US के ऊपर दबाव बना रहा था , साउथ चाइना सी में दादागिरी चल रही थी
अब ससुर गलवान में लाशें बटोर रहें

ये लड़ाईं लंबी चलने वाली है .

जो लोग आपको रोज मेसेज अथवा पोस्ट भेजते हैं..सुप्रभात उन सब को🌹

*🌞🌹सूर्योदय अभिवादन🌹🌞*
       1️⃣8️⃣ 0️⃣6️⃣ 2️⃣0️⃣2️⃣0️⃣
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
         *🙏जय जिनेन्द्र🙏*

 *"जो लोग आपको रोज*
     *"मेसेज " अथवा*
     _     *"पोस्ट"*
     _*भेजते हैं, वो इसलिए नहीं*
     *कि, वे फुरसत में होतें हैं;*

 *बल्कि इसलिए कि.*._

      *उनमें हमेशा आपके*_
       *नज़दीक बनें रहने की*_
          *चाहत होती है* 🙏
    
*चाबी से खुला ताला..*
    *बार बार काम मे आता है;*
      *और हथौड़े से खुलने पर दुबारा काम का नही रहता।*
     *इसी तरह*
        *संबन्धों के ताले को*
           *क्रोध के हथौड़े से ...!!*
*बल्कि प्रेम की चाबी से खोलें।* 🙏

*दुनिया का सबसे*
      *खूबसूरत संगीत*
           *अपनी हार्टबीट है,*
       *क्योंकि इसे खुद..!!*
 *भगवान ने कंपोज किया है*
         *इसलिये हमेशा अपने* 
               *दिल की सुनें।।* 🙏
           
      *महफिल  थी दुआओं की  ,*
     *तो मैंने भी एक दुआ मांग ली !!"*

    *मेरे दोस्त सदा खुश रहें,*
    *मेरे साथ भी, मेरे बाद भी  !!* 🙏

     *🌹🙏शुभ प्रभात🙏🌹*
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

✒️एक कहानी 😊😊 स्वाकंन का पटाक्षेपन...

✒️एक कहानी😊😊

*स्वाकंन का पटाक्षेपन*
    ****************

उस दिन जॉब रोटेशन के तहत मुझे कैश काउंटर से हटा कर  miscellaneous पटल का काम दिया गया ।जहाँ मुझे RTGS, NEFT, DD, और 50000 रुपये से कम के लेन देन करने थे, मैं वही कर रहा था तभी मेरे कानों में आवाज आई 

" No one do their job properly  in government banks, you guys  just take  thick salary, do you not getting what i m asking for, you waste my  15 minutes."
जब देखा उधर तो पाया एक 21, 22 साल का लड़का हमारे 55 साल के दफ्तरी को english में भर भर के गरिया रहा था, पहले तो हँसी आयी के आज रामलाल फंस गया चक्कर में,
 फिर कुछ देर में ही ,उस लड़के की भाषा और वॉल्यूम दोनो तीखे हो गए,तो मैंने अपने काउंटर से आवाज़ लगाई "रामलाल क्या बात हैं क्या हुआ ?, क्या चाहिए भाई साब को "
रामलाल भाग के मेरे पास आया और बोला "साब पता नही का कह रहे है अंग्रेज़ी में हमे कुछ नही समझ आ रहा हैं,हम बताये के हमे अंग्रेजी नही आती तब भी, पर साब सबके सामने बेज़्ज़ती तो हो ही गयी बताओ कल का लौंडा सबके सामने गरिया रहा है वो भी अंग्रेज़ी में, बैंक वालो की तो कोई इज़्ज़त नही रही "

"कोई बात नही ,पब्लिक सर्विस में ये सब चलता है " मैंने रामलाल को समझाया 
"सर आप बताइए क्या काम है ?"  मैंने उस लड़के से कहा 
वो मेरे सामने एक चेक ले के आ गया और बोला " I WANT  CASH PAYMENT OF THIS CHEQUE. "और चेक मेरी ओर बढ़ा दिया ,
चेक जो हाथ में ले के, पहले तो हमने ढूंढा कही कोई गलती मिले, पर चेक एक दम सही था तो हमने चेक का छपाई वाला भाग ऊपर रख कर कहा "श्रीमान इस पर स्वाकंन पटाक्षेपित करें "और मैं फिर अपना काम करने लगा, 
कुछ देर में आवाज आई "SORRY , WHAT I HAVE TO DO ?"

मैंने फिर कहा -"श्रीमान इस पर स्वाकंन पटाक्षेपित करें"
और फिर अपना काम करने लगा,इस बार लगभग 3 ,4 मिनट बाद आवाज़ आयी "एक्सक्यूज़ मी, वैसे मुझे करना क्या हैं "
मैंने हल्के से मुस्कुराकर कहा " चेक के पीछे साइन करो "
बस फिर क्या वो वही बम की तरह फट पड़ा "आप ऐसे कैसे बात कर सकते हैं,मुझे कोई संस्कृत थोड़े आती हैं, जो संस्कृत बोल रहे हो "इतना कह के वो ब्रांच मैनेजर के पास शिकायत ले के पहुँचा  और बोला "वो बंदा मुझसे संस्कृत में बात कर रहा है,बताइए ग्राहक को क्या समझ आएगा, HE SHOULD USE THE LANGUAGE PEOPLE UNDERSTAND"
फिर मेरी पेशी हुई,
ब्रांच मैनेजर ने मुझसे जवाब मांगा की भाई कौन सी फ़ारसी पढ़ दिए तुम,"
मैंने कहा "सर मैंने तो बस इतना कहा था कि स्वांकन पटाक्षेपित करें"
ये सुनते ही मैनेजर साब की हँसी छूट गयी " तुम इतनी क्लिष्ठ हिंदी काहे बोलते हो की लोग उसे संस्कृत समझ ले"

वो लड़का अपने ऊपर चल रहे ये व्यंग्य बाण सहन नही कर पा रहा था, उसका लाल चेहरा इस बात की गवाही दे रहा था 

 "सर ,ये महोदय रामलाल को 15 मिनट तक इंग्लिश में समझा रहे थे जबकि ये अच्छी तरह समझ रहे थे कि उसे इंग्लिश नही आती,उसपे बैंक पे इल्ज़ाम की बैंकवाले बहुत समय लगाते हैं ,और कस्टमर को परेशान करते है ,कुछ आता जाता नही है मोटी तनख्वाह लेते है ,
ये चाहते तो मेरे पास या आपके पास आकर भी अपनी बात इंग्लिश में बताते तो एक मिनट में काम हो जाता,
अब हिंदुस्तान में रह के, ये क्या बोले english में ,मैं समझ गया, तो ये मेरी क़ाबलियत हैं  और ये हिंदुस्तान में रह के हिंदी नही समझ पाए ये इनकी नाकाबलियत है ",

ऐसा कह के मैंने उस लड़के की ओर देखा, (एकदम चोंगा सा मुँह बन गया था उसका) और कहा " "जेंटलमैन, भाषा सिर्फ दूसरो को अपनी बात समझाने का साधन मात्र है ना कि status symble, सामने वाले व्यक्ति को देख कर,जो भाषा उचित हो वही प्रयोग किया करो ...........आओ पेमेंट कर देते है " 
ऐसा कह के मैं अपने काउंटर पर चला गया, फिर वो भी सामने से आया और बोला "भैया !साइन कर दिया हैं, 500 के नोट देना "
"उसके जाने के बाद रामलाल एक कप चाय लाया और बोला साब चाय मेरी तरफ से .......धोते बहुत अच्छा हो आप ,..
क्या फटाफट इंग्लिश से हिंदी में ट्रांसलेट हो गया ,मज़ा आ गया"
😂😂😂😂😂

सभी शहीद जवानों को नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि 😢🙏।

आप सभी से निवेदन है  कि जहां तक संभव हो चीन के सभी उत्पादों का बहिष्कार करें और इसी कड़ी में कम से कम Tiktok और Hello जैसे जितने भी चायनीज एप्स हैं, उनको फौरन अपने मोबाइल से डिलीट कर दें। हमारे जवान चीनी सेना की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं  और हमारी सुरक्षा के लिए वीरगति को प्राप्त हुए हैं ।
सरकार अपने स्तर पर क्या करती है यह एक अलग विषय है लेकिन हमारे हाथ में जो है, वो तो हम कर ही सकते हैं और शायद हमारे शहीद जवानों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी !!!

सभी शहीद जवानों को नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि  😢🙏।
🇳🇪🇳🇪 *जय हिन्द की सेना* 🇳🇪🇳🇪

19 ऊंट 🐪 की कहानी मजाक में मत लेना जी - Lesson

*19 ऊंट की कहानी*
मजाक में मत लेना जी

🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪🐪

एक गाँव में एक व्यक्ति के पास 19 ऊंट थे। 

एक दिन उस व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। 

मृत्यु के पश्चात वसीयत पढ़ी गयी। जिसमें लिखा था कि:

मेरे 19 ऊंटों में से आधे मेरे बेटे को,19 ऊंटों में से एक चौथाई मेरी बेटी को, और 19 ऊंटों में से पांचवाँ हिस्सा मेरे नौकर को दे दिए जाएँ।

सब लोग चक्कर में पड़ गए कि ये बँटवारा कैसे हो ?

19 ऊंटों का आधा अर्थात एक ऊँट काटना पड़ेगा, फिर तो ऊँट ही मर जायेगा। चलो एक को काट दिया तो बचे 18 उनका एक चौथाई साढ़े चार- साढ़े चार. फिर?

सब बड़ी उलझन में थे। फिर पड़ोस के गांव से एक बुद्धिमान व्यक्ति को बुलाया गया।

वह बुद्धिमान व्यक्ति अपने ऊँट पर चढ़ कर आया, समस्या सुनी, थोडा दिमाग लगाया, फिर बोला इन 19 ऊंटों में मेरा भी ऊँट मिलाकर बाँट दो।

सबने सोचा कि एक तो मरने वाला पागल था, जो ऐसी वसीयत कर के चला गया, और अब ये दूसरा पागल आ गया जो बोलता है कि उनमें मेरा भी ऊँट मिलाकर बाँट दो। फिर भी सब ने सोचा बात मान लेने में क्या हर्ज है।

19+1=20 हुए।

20 का आधा 10, बेटे को दे दिए।

20 का चौथाई 5, बेटी को दे दिए।

20 का पांचवाँ हिस्सा 4, नौकर को दे दिए।

10+5+4=19 

बच गया एक ऊँट, जो बुद्धिमान व्यक्ति का था...

वो उसे लेकर अपने गॉंव लौट गया।

इस तरह 1 उंट मिलाने से, बाकी 19 उंटो का बंटवारा सुख, शांति, संतोष व आनंद से हो गया।

सो हम सब के जीवन में भी 19 ऊंट होते हैं।

5 ज्ञानेंद्रियाँ
(आँख, नाक, जीभ, कान, त्वचा)

5 कर्मेन्द्रियाँ
(हाथ, पैर, जीभ, मूत्र द्वार, मलद्वार)

5 प्राण
(प्राण, अपान, समान, व्यान, उदान)

और

4 अंतःकरण
(मन, बुद्धि, चित्त, अहंकार)

कुल 19 ऊँट होते हैं। 

सारा जीवन मनुष्य इन्हीं 19 ऊँटो के बँटवारे में उलझा रहता है।

और जब तक उसमें *मित्र* रूपी ऊँट नहीं मिलाया जाता यानी के दोस्तों के साथ.... सगे-संबंधियों के साथ जीवन नहीं जिया जाता, तब तक सुख, शांति, संतोष व आनंद की प्राप्ति नहीं हो सकती।

यह है 19 ऊंट की कहानी...सभी ग्रुप मेंबर्स को समर्पित।🙏🏻

India vs China and Modi Factor

नेहरू जी की बात आज नही करूँगा क्योंकि उनके चीन वाले प्रकरण पर की किताबें लिखी जा चुकी हैं। 

*चीन के 43 जवानों को भारतीय सेना ने मार गिराया है और ये लगातार बढ़ रहे है हो सकता है सुबह तक 100 का आंकड़ा पार कर ले*


आज मोदी, यूपीए और मनमोहन काल की बात।
सोनिया   और मनमोहन वाले कांग्रेस के जमाने में भी एक बार ऐसे ही भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने थी, तब मनमोहन सिंह जी ने दौलत बेग ओल्डी में भारत की सेना द्वारा बनाए गए बंकर को स्वयं तोड़ने का हुक्म देखकर सेनाओं को पीछे हटने के लिए कहा और इस प्रकार उन्होंने चीन से शांति स्थापित कर ली।

एक दो बार भारतीय सेना ने जब चीन से लगी सीमा पर रोड बनाने का प्रयास किया तो चीन ने ऑब्जेक्शन किया और मनमोहन सिंह जी के निर्देश पर रोड बनाने का काम रोक दिया गया और इस प्रकार कांग्रेस ने भारत चीन सीमा पर भारत द्वारा बनाई जा रही रोड का काम रुकवाकर शांति स्थापित कर ली।
2004 से 2014 तब इसी प्रकार पीछे हट हट कर शांति स्थापित करते रहे और भारत का सिर्फ लद्दाख सेक्टर में 700 वर्ग किलोमीटर जमीन चीन ने शांति स्थापित करते हुए शांतिपूर्वक कब्जा कर लिया हमें भनक ही नही लगी और मनमोहन जी साइलेंट मोड़ में साइलेंट ही रहे। यह थी एकतरफा शांति की कीमत जो कांग्रेस ने चीन को दे दी।
इसके बाद आया मोदी का शासन काल, मोदी जी ने शुरू में ही कहा था ना आंख दिखाएंगे ना आंख झुकाएंगे मतलब ना दूसरे की सीमा में जाएंगे और ना अपनी सीमा में अतिक्रमण बर्दाश्त करेंगे।मोदी ने चीन से लगे अरुणाचल लद्दाख एवं अन्य सीमावर्ती इलाकों पर रोड बनाने का काम तेजी से किया, हवाई पट्टीयों का निर्माण और रिनोवेशन शुरू हुआ। चीनी सेना ने कई बार ऑब्जेक्शन किया मगर मोदी जी ने पीछे हट के शांति स्थापित करने वाली कांग्रेसी परंपरा को तिलांजलि दे दी थी। अतः रोड भी बनी और हवाई पट्टी भी, बस यहीं से चीन की असली पीड़ा शुरू हुई।
यहां तक कि भूटान देश के डोकलाम में जब भारत और चीन की सेना आमने सामने खड़ी थी तो वहाँ भी भारत शांति स्थापित करने के नाम पर पीछे नहीं हटा। आगे भी यही होता रहा। अब स्वाभाविक है जब आप पीछे नहीं हटेंगे और डकैत आपके आपके घर में आएगा उससे लड़ाई ही होगी और लड़ाई का परिणाम जो निकलेगा उसमें दोनों पक्ष का कुछ न कुछ नुकसान होगा । जैसे आज हमारे 20 जवान वीरगति को प्राप्त हुए हैं और 45 चीनी सैनिक मारे गए तथा 80 घायल हुए हैं । आने वाले समय में ऐसी और भी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं क्योंकि हमने पीछे हटकर अपनी जमीन चीन को दे देने वाला शांति का मार्ग त्याग दिया है। आज संभव है चीन के 45 सैनिक मारे गए हैं और हमारे 20 बलिदान हुए इसलिए हम इस बात का संतोष कर सके कि हम ने जवाब दिया है। परंतु युद्ध में हर बार एक जैसे परिणाम नहीं निकलते हैं आशा है आप सभी समझ रहे होंगे कि क्या कहना चाह रहा हूं, स्ट्रैटेजिक पोजिशन के अनुसार यह स्थिति कभी कभार उलट भी हो सकती है।
अतः हल्की टिप्पणियां करने की जगह पर देश और सेना के साथ डटकर खड़े रहे यह 2020 का भारत है। चीनी नेतृत्व को मनमोहन, सोनिया और मोदी का अंतर बहुत बढ़िया से समझ में आ चुका है।

माना तुम चीनी फोन नहीं फेंक सकते, Start from This

माना तुम चीनी फोन नहीं फेंक सकते, 
माना तुम Laptop Computer नहीं फेंक सकते .
माना तुम कोई Electronic चीन की बनी चीज नहीं फेंक सकते .

लेकिन अगर इन 20 जवानों की शहादत का थोड़ा भी दुःख है तुम्हे, तो अपने फोन से टुच्ची सी Tiktok app को अभी uninstall कर दो !

आप पूछ सकते है इससे क्या होगा ?
 खाली एक App Uninstall करने से क्या होगा ?

तो सुनो एक बात गौर से !!

3 दिन के भीतर यदि सारे भारतीय इस चीनी Tiktok App को Uninstall कर दें | तो चीन पर एक तरह का मानिसक दबाव आ जायेगा !

किस बात का दबाव ??

चीनी सरकार सोचेगी , यदि 3 दिन में सभी भारतीय एकजुट होकर एक चीनी App Uninstall कर सकते हैं , तो आगे मिलकर क्या कर सकते हैं ! 🥺🥺

ये सोचकर ही चीन की पेंट गीली हो जायेगी, दोस्तों एक बात हमेशा याद रखना कि मानिसक दबाव बहुत बड़ी चीज होती है !! बड़े से बड़ा पहलवान यदि मन से हार जाए तो वो कुश्ती नहीं लड़ पायेगा !!

मित्रों हम सीमा पर जाकर लड़ नहीं सकते है, आज हम इतने ज्यादा चीनी सामानों से घिरें है सब सामान फेंक नहीं सकते हैं !!

मित्रों अपनी आत्मा से पूछों  !

लेकिन क्या हम सब मिलकर मात्र एक चीनी App  Phone से Uninstall नहीं कर सकते ??

क्या हम ये छोटा सा काम करके हम चीन की सरकार पर मानसिक दबाव नहीं बना सकते ?? 

क्या हम सीमा पर लड़ रहे अपने जवानों के इतना सहयोग नहीं दे सकते ??

हम बिलकुल कर सकतें दोस्तों !!

तो आओ इस मुहीम को शुरू करे , अपने Phone से इस Tiktot App को अभी Uninstall करिए ! उसका Screenshot लेकर सोशल मीडिया पर share करें !!

अपने दोस्तों, रिश्तेदारों सबको प्रेरित करें !! इस मैसेज आग की तरह सब ओर share करें | copy paste करें, जो करना है करें !

!! LIKE & Share

#I_Uninstalled_Tiktok

जय हिंद ! वन्दे मातरम !!

👌 बहुत सुंदर मैं एक गृह प्रवेश की पूजा में गया थापंडितजी पूजा करा रहे थे । आज का ज्ञान।

*👌🏻बहुत सुंदर 👌🏻*

मैं एक गृह प्रवेश की पूजा में गया था
पंडितजी पूजा करा रहे थे ।

पंडितजी ने सबको हवन में शामिल होने के लिए बुलाया । सबके सामने हवन सामग्री रख दी गई । पंडितजी मंत्र पढ़ते और कहते, “स्वाहा ।”

लोग चुटकियों से हवन सामग्री लेकर अग्नि में डाल देते, गृह मालिक को स्वाहा कहते ही अग्नि में घी डालने की ज़िम्मेदीरी सौंपी गई ।

हर व्यक्ति थोड़ी सामग्री डालता, इस आशंका में कि कहीं हवन खत्म होने से पहले ही सामग्री खत्म न हो जाए, गृह मालिक भी बूंद-बूंद घी डाल रहे थे । उनके मन में भी डर था कि घी खत्म न हो जाए ।

मंत्रोच्चार चलता रहा, स्वाहा होता रहा और पूजा पूरी हो गई, सबके पास बहुत सी हवन सामग्री बची रह गई ।

"घी तो आधा से भी कम इस्तेमाल हुआ था ।"

हवन पूरा होने के बाद पंडितजी ने कहा कि आप लोगों के पास जितनी सामग्री बची है, उसे अग्नि में डाल दें । गृह स्वामी से भी उन्होंने कहा कि आप इस घी को भी कुंड में डाल दें ।

एक साथ बहुत सी हवन सामग्री अग्नि में डाल दी गई । सारा घी भी अग्नि के हवाले कर दिया गया । पूरा घर धुंए से भर गया । वहां बैठना मुश्किल हो गया, एक-एक कर सभी कमरे से बाहर निकल गए ।

अब जब तक सब कुछ जल नहीं जाता, कमरे में जाना संभव नहीं था । काफी देर तक इंतज़ार करना पड़ा, सब कुछ स्वाहा होने के इंतज़ार में ।
.
.
.
.
.
.
......मेरी कहानी यहीं रुक जाती है ।
.
.
.
.
.
.
उस पूजा में मौजूद हर व्यक्ति जानता था कि जितनी हवन सामग्री उसके पास है, उसे हवन कुंड में ही डालना है । पर सभी ने उसे बचाए रखा कि आख़िर में सामग्री काम आएगी या खत्म न हो जाए ?

ऐसा ही हम करते हैं । यही हमारी फितरत है । हम अंत के लिए बहुत कुछ बचाए रखते हैं । जो अंत मे जमीन जायदाद और बैंक बैलेंस के रूप में यहीं पड़ा रह जाता है।😞

*ज़िंदगी की पूजा खत्म हो जाती है और हवन सामग्री बची रह जाती है । हम बचाने में इतने खो जाते हैं कि यह भी भूल जाते है कि सब कुछ होना हवन कुंड के हवाले ही है, उसे बचा कर क्या करना । बाद में तो वो सिर्फ धुंआ ही होना है !!*

*"संसार" हवन कुंड है और "जीवन" पूजा ।*

एक दिन सब कुछ हवन कुंड में समाहित होना है।

*अच्छी पूजा वही है, जिसमें...*
*"हवन सामग्री का सही अनुपात में इस्तेमाल हो" न सामग्री खत्म हो ! न बची रह जाए !! यही मेनेजमेन्ट करना है !!!*

*🙏🌹जय श्री राधे राधे जी 🌹🙏*

दुनियां से बात करने के लिए*"फोन"* की जरूरत होती है! GM

*🌹🙏सुप्रभात🙏🌹*
 
*"दुनियां"* से बात करने के लिए
*"फोन"* की जरूरत होती है!
             और 
*"प्रभु"* से बात करने के लिए 
*"मौन"* की जरूरत होती है!! 
*"फोन"* से बात करने पर 
*"बिल"* देना पड़ता है, 
            और 
*"ईश्वर"* से बात करने पर 
*"दिल"* देना पड़ता है! 
*"माया"* को चाहने वाला 
*"बिखर"* जाता है! 
*"भगवान"* को चाहने वाला 
*"निखर"* जाता है!!
आप सभी का दिन शुभ व मंगलमय हो...!!
 *🌹🙏जय श्री कृष्ण🙏🌹*

Wednesday, 17 June 2020

India vs China - Brilliant Suggestion, Everyone will agree

भारत में जितने भी बैंक खाता धारक है उनके खाते से सिर्फ "एक रुपया"उस वक़्त स्वतः ही कट जाए जब कोई भी सैनिक बॉर्डर पर हमारे लिए शहीद हो,
और वो पैसा उस शहीद सैनिक के परिवार को मिल जाए ऐसी व्यवस्था सरकार करे,
सुझाव अच्छा लगे तो यह तीन लोगों को शेयर करे, ओर
उनसे बोलो वो तीन तीन लोगों को शेयर करे 
I'm agree 
I'll send it to 3 people

अपने बच्चों को हारना भी सिखाइये और हार को सकारात्मक रूप से लेना भी

अपने बच्चों को हारना भी सिखाइये और हार को सकारात्मक रूप से लेना भी वरना वो हलका सा झटका भी न झेल पाएंगे । 1970 और 1980 के दशक में पैदा हुए अधिकांश बच्चे अपने अभिभावकों से इतनी बार कूटे गए हैं कि मुझे लगता है इनसे मजबूत शायद ही कोई हो । कई बार तो बिना गलती के भी कूट दिए जाते थे। घर में कोई हथियार नहीं बचा जिससे पेला नहीं गया हो चप्पल, फूंकनी, चिमटा, कपडे धोने का सोटा, पानी का पाइप, झाड़ू आदि का प्रयोग हुआ और आज देखो हम अपने बच्चों के एक थप्पड़ भी नहीं मार सकते, जब से एक या दो बच्चों का चलन चल निकला था बस वहीँ से पिटाई कम होते होते बंद हुई है ।
हमारे समय तो पूरा मोहल्ला एक परिवार कि तरह  होता था, मोहल्ले के चाचा ताऊ भी मौका मिलते ही हाथ साफ कर लेते थे आज किसी के बच्चे को डाटं भी नहीं सकते ।
हम भी तभी की पैदावार हैं और इतने पक्के हो चुके हैं कि आत्महत्या तो दूर की बात सामने वाले को आत्महत्या करने पे मजबूर कर दें । जीवन में डिप्रेशन के उतार चढ़ाव देख के इतने ढीट हो चुके हैं कि अब जब भी जीवन में डिप्रेशन वाली सिचुएशन आती है तो सबसे पहले हंसी ही छूटती है।🤣🤣

डिप्रेशन क्यों श्रीकृष्ण से कितना कुछ छूटा.!

*डिप्रेशन क्यों* .....

*श्रीकृष्ण से कितना कुछ छूटा.!*
*पहले माँ छूटी, फिर पिता छूटे.!* 
*फिर जो नंद-यशोदा मिले, वे भी छूटे.।*
*संगी-साथी छूटे.*
*राधा भी छूटीं.।*
*गोकुल छूटा, फिर मथुरा छूटी.।*
*श्रीकृष्ण से जीवन भर कुछ न कुछ छूटता ही रहा.!*
*नहीं छूटा तो देवत्व, मुस्कान और सकारात्मकता.।*
*श्रीकृष्ण दुःख नहीं, उत्सव के प्रतीक हैं.।*
*सब कुछ छूटने पर भी, कैसे खुश रहा जा सकता है, यह 'श्री कृष्ण' से अच्छा कोई नहीं सिखा सकता.!*

😊 *इसलिए हमेशा खुश रहें, सदा मुस्कुराते रहें, परिवार के साथ औरों को भी हँसाते रहें, व्यस्त रहें..*
    🙏जय श्री कृष्ण🙏