Friday, 8 May 2020

Coronavirus K Karan Ye Saavdhania Barte

.                     *सावधानिया*

         देश में बढ़ते लॉकडाउन के कारण कमाई के ज्यातर साधन कम या बंद हो गए है। जिसके कारण लूट पाट, चोरी व डकैती जैसी घटनाओं के होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। इसलिये इन सब से बचने के लिए निम्न सावधनीया बरतें:-

 1.        किसी काम से घर से बाहर जाने वाले लोग, स्कूल और कॉलेज में जाने वाले लड़के/ लड़कियां, कामकाजी महिला/ पुरुष आदि को बहुत सावधान रहना होगा।

 2.        महंगी घड़ियाँ न पहनें।

 3.       महंगी चेन, चूड़ियां, ईयर रिंग्स न पहनें। और अपने हैंड बैग को सावधान से रखें।

 4.       पुरुषों भी को महँगी घड़ी, और चेन आदि पहनने से बचें।

 5.       अपने मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल किसी के सामने न करें। सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल का उपयोग कम से कम करने की कोशिश करें।

 6.        किसी भी अजनबी को अपनी गाड़ी में लिफ्ट न दें।

 7.         आवश्यकता से अधिक धन लेकर घर से न निकलें।

 8.         जब आप पैदल चलते हैं तो अपने क्रेडिट और डेबिट कार्ड को सुरक्षित रखें।

 9.       अपने माता पिता, पत्नी और बच्चों के बारे में जानने के लिए हर समय घर पर फोन करते रहें।

 10.      अपने घर के ग्रिल गेट को बंद रखें, मुख्य द्वार से सुरक्षित दूरी रखें। किसी भी पार्सल या पत्र प्राप्त करने के लिए ग्रिल के करीब न जाएं।

 11.       बच्चों को जितना हो सके घर पर रहने की सलाह दें।

 12.        घर से बाहर आने जाने के लिए कोई एकांत या छोटी सड़कों से न जायें। कोशिश करें की अधिकतम मुख्य सड़कों का उपयोग करें।

 13.       जब आप घर से बाहर होते हैं तो अपने आस-पास नजर रखें।

 14.       हमेशा आप के पास एक आपातकालीन नंबर होना चाहिए।

 15.       लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

 16.       लोगों के द्वारा ज्यादातर मास्क पहने से उनकी पहचान करना मुश्किल हो रही है।

 17.       जो व्यक्ति कैब या टैक्सी का उपयोग करते हैं, वे अपनी यात्रा करने से पहले यात्रा के बारे में अपने माता-पिता, भाई-बहन, रिश्तेदारो, आदि को बताये।

 18.      अधिक से अधिक सरकारी परिवहन प्रणाली का उपयोग करने की कोशिश करें।

 19.        भीड़ भाड़ वाली बसों से बचें।

 20.        अपने डेली वॉक के लिए जाते समय, सुबह 6.00 बजे पहले और शाम को अधिकतम 8:00 बजे के बाद न जायें।  मुख्य सड़कों का उपयोग करें।  खाली सड़कों से बचें।

 20.        मॉल, समुद्र तटों और पार्कों में ज्यादा समय न बिताएं।

 21.       अगर बच्चों को ट्यूशन क्लास अटेंड करनी है तो बड़ों के द्वारा ड्रॉप करें और वापिस लायें।

 22.       अपने वाहनों में किसी प्रकार का कीमती सामान न रखें।

इन हिदायतों का कम से कम 3 महीने तक पालन करें।

*सतर्क रहे सुरक्षित रहे।*