रामायण पहेली - Give answers in comments or find answers in comments
१.लक्ष्मण की पत्नी का क्या नाम था – २.जामवन्त कितने योजन समुद्र लाँघ सकता था
३.जटायु के भाई का नाम क्या था
४.इन्द्र के पुत्र का नाम क्या था
५.राम के चरण स्पर्श से जो शिला स्त्री बन गई, उस स्त्री का नाम क्या था
६.परशुराम किसके पुत्र थे
७.संजीवनी बूटी का रहस्य किस वैद्य ने बताया
८.हनुमान के पुत्र का क्या नाम है
९.लक्ष्मण को नागपाश से मुक्त किसने किया था
१०.निम्न में से कौन लक्ष्मण एवं शत्रुघ्न की माता थी
११. इन्द्र के विमान का नाम क्या है
१२.गर्भवती सीता किसके आश्रम में रही थीं
१३.रामायण के अनुसार हनुमान कितनी बार लंका गये थे
१४.राम ने लंका में अपना दूत किसे बनाकर भेजा था
१५.हनुमान किसके पेट के भीतर जाकर वापस आ गये थे
१६.बालि की पत्नी का नाम क्या था
१७.राम और लक्ष्मण को आश्रमों की रक्षा करने के लिए वन में कौन-से ब्रह्म ॠषि ले गये थे
१८.मधुरापुरी नगरी की स्थापना किसने की थी
१९.हनुमान ने अशोक वाटिका में सीता को किस वृक्ष के नीचे बैठा देखा
२०.मेघनाद का दूसरा नाम क्या था
२१.राम और हनुमान का मिलन किस पर्वत के पास हुआ था
२२.हनुमान के पिता का नाम क्या था
२३.निम्न में से किसने हनुमान की ठोड़ी पर वज्र से प्रहार किया था
२४.सम्पाती और जटायु के पिता का नाम क्या था
२५.राम को वानर राज सुग्रीव से मित्रता की सलाह किसने दी थी
२६.लंका के राजा रावण की पुत्री का क्या नाम था
२७.श्री राम की सेना में विश्वकर्मा के अंशावतार कौन थे
२८.ब्रह्मा ने ‘ब्रह्माशिर’ नामक अस्त्र किसे प्रदान किया था-