*एक सटीक व्यंग!*
प्रश्न - कितने लोगों को *BSNL* की चिंता है?
उत्तर- *सभी को।*
प्रश्न - कितने लोग *BSNL की सिम* का प्रयोग करते हैं?
उत्तर- *कोई नहीं।*
प्रश्न - *सरकारी स्कूल* की चिंता कितने लोग करते हैं?
उत्तर- *सभी।*
प्रशन - *सरकारी स्कूल* में कितने लोगो के बच्चे पढ़ते हैं?
उत्तर- *किसी के नहीं।*
प्रश्न - कितने लोग *पालीथीन मुक्त* वातावरण चाहते हैं?
उत्तर - *सभी।*
प्रश्न - *पालीथीन* का प्रयोग कौन नहीं करता?
उत्तर- *सभी करते हैं।*
प्रश्न - *भ्रष्टाचार मुक्त भारत* कौन कौन चाहते हैं?
उत्तर- *सभी।*
प्रश्न - अपने स्वार्थ के लिए कितने लोगों ने *रिश्वत नहीं ली / दी?*
उत्तर - *सभी ने किसी न किसी रूप में रिश्वत जरूर ली / दी है।*
प्रश्न - गिरते *रुपये* की चिंता कितने लोग करते हैं?
उत्तर- *सभी करते हैं ।*
प्रश्न - कितने लोग सिर्फ *स्वदेशी* सामान खरीदते हैं?
उत्तर- *कोई नहीं ।*
प्रश्न - *यातायात* की बिगड़ी हालात से कौन कौन दुखी है?
उत्तर - *सभी ।*
प्रश्न - *यातायात के नियमों को 100% पालन* कौन कौन करता है?
उत्तर- *कोई नहीं ।*
प्रश्न - *बदलाव* कौन कौन चाहते हैं?
उत्तर - *सभी।*
प्रश्न - खुद को कितने लोग *बदलना* चाहते हैं?
उत्तर - *कोई नहीं।*
*जय हो मेरे देशवासियों की फिर तुलना अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रान्स, रूस और चीन से करते हैं*
😂😂😃😃🙏🏻