Wednesday, 6 May 2020

अभी अभी एक बेवड़ा धमकी जारी करता देखा गया

अभी अभी एक बेवड़ा धमकी जारी करता देखा गया....😨👇🏻

*" ज्यास्ती बात करने का नहीं....*
*नहीं तो दारू पीना ही बंद कर दूँगा... "*🥃

 *" फिर संभालना अपनी अर्थव्यवस्था... "*

😃😀😄🥃🥃🥃🤣🤩😂

Monday, 4 May 2020

Husband Wife - Lockdown Joke On Extraordinary Decision making skills

This is killer one...- Lockdown special: 
🤣🤣🤣🤣
*Husband:* 
*सब्जी में नमक कितना डालना हैं ।*

*Wife:* 
*2 महीने से सब्जी बना रहे हो । अभी तक नमक का अंदाजा भी नही लगा पा रहे हो ।*
*और Resume में लिखते हो "Extraordinary Decision making skills" & "Quick Learner"*

🤪🤪😂😂🤣🤣

कमाई की परिभाषा - Aaj Ka Shubh Prabhat

*कमाई की परिभाषा*
 *सिर्फ धन से ही तय नहीं होती,*
 *तजुर्बा, रिश्ते, प्रेम,           सम्मान और सबक,*
*सब कमाई के ही रूप हैं।*  
                                                       *💐🌸 शुभ प्रभात 🌸💐*



कभी सोचा नहीं था ऐसे भी दिन आएँगें- Kya Aapne Socha Tha?

*कभी सोचा नहीं था ऐसे भी दिन आएँगें* 
*छुट्टियाँ तो होंगी पर मना नहीं पाएँगे* 🛳️
*आइसक्रीम का मौसम होगा पर खा नहीं पाएँगे*🍦
*रास्ते खुले होंगे पर कहीं जा नहीं पाएँगे* 🛤️
*जो दूर रह गए उन्हें बुला नहीं पाएँगे*🙅🏼‍♀️
*और जो पास हैं उनसे हाथ भी मिला नहीं पाएँगे*🤝
*जो घर लौटने की राह देखते थे वो घर में ही बंद हो जाएँगे*🏢
*जिनके साथ वक़्त बिताने को तरसते थे उनसे भी ऊब जाएँगें*😏
*क्या है तारीख़ कौन सा वार ये भी भूल जाएँगे*
*कैलेंडर हो जाएँगें बेमानी बस यूँ ही दिन-रात बिताएँगे*📅
*साफ़ हो जाएगी हवा पर चैन की साँस न ले पाएँगे*😷
*नहीं दिखेगी कोई मुस्कराहट, चेहरे मास्क से ढक जाएँगें*😷
*जो ख़ुद को समझते थे बादशाह वो मदद को हाथ फैलाएँगे* 🖐️
*क्या सोचा था कभी ऐसे दिन भी आएंगे*🙏🙏🌹

🌹🙏यही सनातन सत्य है ।🙏🌹

ना कल का पता, ना पल का पता - Sunder Kavita Aaj Hi Dosto Sang Saaja Kare

.
*ना कल का पता, ना पल का पता*
           ❓❓❓❓

      कोई बात करे है बरसों की,
    कोई सोच रहा कल-परसों की.
   पर ... भाई मेरे, सच ... तो है ये,
  ना कल का पता, ना पल का पता
    फिर सोच रहा क्यों बरसों की ..!!

   जो अपनी किस्मत का लेखा है,
    किसने पढ़ा, किसने देखा है.
    हाथों में किस्मत जो पढ़ता है,
       झूठी कहानी वो गढ़ता है.

    इन्सां का कहा ~ सच कब है हुआ,
    ना कल का पता, ना पल का पता
     फिर सोच रहा क्यों बरसों की ..!!
🕗
      ये वक्त हर पल बदलता है,
   सुख-दु;ख के साँचे में ढलता है.
      छोड़ा नहीं वक्त ने राम को,
  फिर आदमी का क्या अंज़ाम हो.

   कब जाने कहाँ ~ क्या होगा यहाँ,
     ना कल का पता, ना पल का पता
       फिर सोच रहा क्यों बरसों की ..!!
❣️

   क्या मिलके, जाने क्या खो जाए,
    कब जागी किस्मत भी सो जाए.
      हालात के साथ इन्सां यहाँ,
    एक पल में क्या से क्या हो जाए.

    दुनिया में यही ~ एक बात सही,
   ना कल का पता, ना पल का पता
     फिर सोच रहा क्यों बरसों की ..!!

   ना कल का पता, ना पल का पता
     फिर सोच रहा क्यों बरसों की ..!!

          🙏😟💲😟🙏

पत्नि के साथ लॉकडाउन भी अद्भुत जा रहा है.. Pati Patni aur Lockdown 3.0

पत्नि के साथ लॉकडाउन भी अद्भुत जा रहा है.. 

पहले लॉकडाउन मेंं.. 
*शादी से लेकर अबतक* मैंने *क्या-क्या गलती* की.. 

*...वो जानने को मिला* 

दूसरें लॉकडाउन मेंं.. 
*जन्म से लेकर शादी तक* मैंने *क्या-क्या गलती* की.. 

*...वो जानने को मिला* 

बस अब मोदीजी *तीसरा लॉकडाउन* डिक्लेयर कर दे..

तो *पिछले जन्म में* कहां-कहां गलत था,

*वो भी जानने को मिल जाएं!* 😜😂


दूध को दुखी करो तो दही बनता है - Lesson Learned Through Milk

👉 *दूध को दुखी करो तो दही बनता है* 
👉 *दही को सताने से मक्खन बनता है*
👉 *मक्खन को सताने से घी बनता है*
👉 *दूध से महंगा दही है,दही से महंगा मक्खन है,और मक्खन से महंगा घी है*
👉 *किन्तु इन चारों का रंग एक ही है सफेद*
👉 *इसका अर्थ है बाऱ- बार दुख और संकट आने पर भी जो इंसान अपना रंग नहीं बदलता,समाज में उसका ही मूल्य बढ़ता है*
👉 *दूध* उपयोगी है किंतु एक ही दिन के लिए, 
फिर वो *खराब* हो जाता है....!!
👉 *दूध* में एक बूंद *छाछ* डालने से वह *दही* बन जाता है जो केवल दो और दिन *टिकता* है....!!
👉 *दही* का मंथन करने पर *मक्खन* बन जाती है, यह और तीन दिन टिकता है..
👉 *मक्खन* को उबालकर *घी* बनता है, *घी* कभी खराब नहीं होता..
👉एक ही दिन में बिगड़ने वाले *दूध* में कभी नहीं बिगड़ने वाला *घी* छिपा है..
👉इसी तरह आपका *मन* भी अथाह *शक्तियों* से भरा है, उसमें कुछ *सकारात्मक विचार* डालो अपने आपको *मथो* अर्थात *चिंतन* करो...अपने *जीवन* को और *तपाओ* और तब देखना ।

👉 *आप कभी हार नहीं मानने वाले सदाबहार व्यक्ति बन जाओगे*।                
                                *ALWAYS BE STRONG💪🏼BE POSITIVE

😊😊🙂
घर में रहो, स्वस्थ रहो

दोस्तों, हारना नहीं है - Aaj hi Apne Dosto K Sath Share Kare

*दोस्तों, हारना नहीं है ।🙏🙏* 

*हम आर्थिक चुनौतियों के दौर में हैं। बहुत से लोगों की नौकरी चली गई होगी। जा सकती है।* सैलरी कम हो गई होगी या हो सकती है। *याद रखना है कि ये हालात आपकी वजह से नहीं आए हैं।* आप ख़ुद को दोष न दें। न हार, अपमानित महसूस करें। रास्ता नज़र नहीं आएगा लेकिन हिम्मत न हारें। *कम से कम खर्च करें।* अपनी मानसिक परेशानियों को लेकर अकेले न रहें। *दोस्तों से बात करें।* रिश्तेदारों से बात करें। *किसी तरह का बुरा ख़्याल आए तो न आने दें।* इस स्थिति से कोई नहीं बच सकता। *तो धीरे धीरे खुद को पहाड़ काट कर नया रास्ता बनाने के लिए तैयार करें।* अपनी भाषा या सोच ख़राब न करें। *कुछ भी हो जाए, जीना है, कल के लिए।* धीरज रखें। कम में जीना है। *यह वक्त आपका इम्तहान लेने आ गया है।* 

भरोसा रखिए जब आपने एक बार शून्य से शुरू कर यहाँ तक लाया है तो *एक और बार शून्य से शुरू कर आप कहीं पहुँच जाएँगे।* बस यूँ समझिए कि आप लूडो(सांप सीढ़ी)खेल रहे थे। 99 पर साँप ने काट लिया है *लेकिन आप गेम से बाहर नहीं हुए हैं।* क्या पता कब सीढ़ी मिल जाए। हंसा कीजिए। थोड़े दिन झटके लगेंगे। उदासी रहेगी लेकिन अब ये आ गया है तो देख लिया जाएगा यह सोच कर रोज़ जागा कीजिए। 

*🙏सकारात्मक रहे,  🙏*

मैं गाँव हूँ - Village Life is Better than City Life, Hence Proved

मैं गाँव हूँ!:🏡

मैं वही गाँव हूँ जिस पर ये आरोप है कि यहाँ रहोगे तो भूखे मर जाओगे। मैं वही गाँव हूँ जिस पर आरोप है कि यहाँ अशिक्षा रहती है। मैं वही गाँव हूँ जिस पर असभ्यता और जाहिल-गँवार का भी आरोप है। हाँ मैं वही गाँव हूँ जिस पर आरोप लगाकर मेरे ही बच्चे मुझे छोड़कर दूर बड़े-बड़े शहरों में चले गए। जब मेरे बच्चे मुझे छोड़कर जाते हैं मैं रात भर सिसक-सिसक कर रोता हूँ फिर भी मरा नहीं। मन में एक आस लिए आज भी निर्निमेष पलकों से बाट जोहता हूँ कि शायद मेरे बच्चे आ जाएँ। उन्हें देखने की ललक में मैं सोता भी नहीं हूँ लेकिन हाय! जो जहाँ गया वहीं का हो गया। मैं पूछना चाहता हूँ अपने उन सभी बच्चों से क्या मेरी इस दुर्दशा के जिम्मेदार तुम नहीं हो? अरे मैंने तो तुम्हे कमाने के लिए शहर भेजा था और तुम मुझे छोड़ शहर के ही हो गए। मेरा हक कहाँ है? क्या तुम्हारी कमाई से मुझे घर, मकान, बड़ा स्कूल, कॉलेज, इन्स्टीट्यूट, अस्पताल आदि बनाने का अधिकार नहीं है? ये अधिकार मात्र शहर को ही क्यों? जब सारी कमाई शहर में दे दे रहे हो तो मैं कहाँ जाऊँ? मुझे मेरा हक क्यों नहीं मिलता?

इस कोरोना संकट में सारे मजदूर गाँव भाग रहे हैं, गाड़ी नहीं तो सैकड़ों मील पैदल बीबी बच्चों के साथ चल दिये आखिर क्यों? जो लोग यह कहकर मुझे छोड़ शहर चले गए थे कि गाँव में रहेंगे तो भूख से मर जाएंगे वो किस विश्वास पर पैदल ही गाँव लौटने लगे? मुझे तो लगता है निश्चित रूप से उन्हें ये विश्वास है कि गाँव पहुँच जाएंगे तो जिन्दगी बच जाएगी, भर पेट भोजन मिल जाएगा, परिवार बच जाएगा। सच तो यही है कि गाँव कभी किसी को भूख से नहीं मारता।

आओ मुझे फिर से सजाओ, मेरी गोद में फिर से चौपाल लगाओ, मेरे आंगन में चाक के पहिए घुमाओ, मेरे खेतों में अनाज उगाओ, खलिहानों में बैठकर आल्हा खाओ, खुद भी खाओ दुनिया को खिलाओ। महुआ व पलास के पत्तों को बीनकर पत्तल बनाओ, गोपाल बनो, मेरी नदी, ताल-तलैया, बाग-बगीचे गुलजार करो। बच्चू बाबा की पीस पीस कर प्यार भरी गालियाँ, रामजनम काका के उटपटांग डायलाग, पंडिताइन की अपनापन वाली खीझ और पिटाई, दशरथ साहू की आटे की मिठाई, हजामत और मोची की दुकान, भड़भूजे की सोंधी महक, लईया, चना कचरी, होरहा ,बूट, खेसारी सब आज भी तुम्हे पुकार रहे हैं।

मैं तनाव भी कम करने का कारगर उपाय हूँ। मैं प्रकृति के गोद में जीने का प्रबन्ध कर सकता हूँ। मैं सब कुछ कर सकता हूँ बस तू समय-समय पर आया कर मेरे पास, अपने बीबी बच्चों को मेरी गोद में डाल कर निश्चिंत हो जा, दुनिया की कृत्रिमता को त्याग दे। फ्रीज का नहीं घड़े का पानी पी, त्यौहारों-समारोहों में पत्तलों में खाने और कुल्हड़ों में पीने की आदत डाल, अपने मोची के जूते और दर्जी के सिये कपड़े पर इतराने की आदत डाल, हलवाई की मिठाई, खेतों की हरी सब्जियाँ, फल-फूल, गाय का दूध, बैलों की खेती पर विश्वास रख कभी संकट में नहीं पड़ेगा।हमेशा खुशहाल जिन्दगी चाहता है तो मेरे लाल मेरी गोद में आकर कुछ दिन खेल लिया कर तू भी खुश और मैं भी खुश।

(वाट्सएप से साभार)

रतन टाटा का एक लघु संदेश। Ratan Tata Ka Viral Message

सभी व्यावसायिक पेशेवरों को * रतन टाटा * का एक लघु संदेश।

व्यापार की दुनिया में मेरे प्रिय दोस्त,

2020 बस जीवित रहने का वर्ष है,

लाभ और हानि के बारे में चिंता मत करो,

सपने और योजनाओं के बारे में भी बात न करें,

इस वर्ष अपने आप को जीवित रखना सबसे महत्वपूर्ण है,

जीवित रहना एक लाभ बनाने जैसा है,

* रतन टाटा ... *